गंदगी फैलाने वालों से 1 लाख 28 हजार 500 रूपये का जुर्माना वसूला
Dec 10 2019
ग्वालियर 10 दिसम्बर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक एवं डब्ल्यूएचओ द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। दुकानदारों एवं ठेले वालों को गंदगी ना फैलाने तथा स्वच्छता का संदेश देने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उनको समझाइस देकर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी एवं निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के द्वारा आज सुबह महाराजपुरा क्षेत्र में किये गये निरीक्षण के दौरान महाराजपुरा में कलारी पर अत्यधिक गंदगी पाई गई एंव पानी के पाउच बिखरे हुए थे। जिसको लेकर कलारी संचालक वैशाली शिवहरे महाराजपुरा रोड पर 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।
अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव के निर्देशन में क्षेत्र क्रमांक 7 के क्षेत्राधिकारी श्री मनीष यादव, सहायक स्वस्थ्य अधिकारी श्री कृष्ण शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक श्री शरण कुमार एवं डब्ल्यूएचओ श्री अनिल बनाफल ने वार्ड 33 में सुबह क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्मान की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार शहर के अन्य वार्डों में गंदगी फैलाने वालों पर भी जुर्माना वसूला गया।
निरीक्षण के दौरान शिन्दे की छावनी मैन रोड सीबी पैलेस के सामने कचरा पडा हुआ मिला जिस पर डब्ल्यू एचओ को हिदायत दे तुरंत कचरा उठवाया एवं साफ सफाई की कार्यवाही की गई व गंदगी करने वाले दुकानदारों व ठेला वालों पर जुर्मान की कार्यवाही कर 1 लाख 28 हजार 500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें गंदगी फैलाने वालों रामसिंह महाराजपुरा रोड पर 5 हजार रूपये, रानी यादव सिंधी काॅलोनी पर 500 रूपये, डाॅ ओपी गुप्ता उंटपुल के पास 1 हजार रूपये, महेश शर्मा उंटपुल सुख सागर के पास 2 हजार रूपये, रजनी शर्मा उंटपुल के पास पर 2 हजार रूपये। इसी प्रकार सीएनडी वेस्ट जुर्माना महीप तोमर न्यू सुरेशन नगर पर 65 हजार रूपये, फिरोज नोगजारोड पर 1000 रूपये, दीपू चैहान नोगजारोड पर 1000 रूपये एवं महेश चन्द्र जैन पर 1000 रूपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही ठेले वालों व दुकानदारों को दो डस्टवीन रखने व सूखा कचरा व गीला कचरा अलग-अलग कर रखने की हिदायत दी गई।
नाला सफाई को लेकर की नागरिकों से अपील
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव ने नोगजा रोड पर नाला काफी दिनांे से साफ नही हुआ था जिस कारण नाले चैक थे, जिस पर मशीन लगवाकर नाले व नालियांे की सफाई कराई गई तथा फुटपाथ एवं डिवाइडरांे व मैन रोडों की विशेष सफाई कराई गई। शहर को स्वच्छ व साफ सुधरा बनाने के लिए निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक वार्ड में जहां गंदगी पाई जा रही वहां जुर्माने की कार्यवाही के साथ आमजन को भी समझाइस दी जा रही है कि कचरा सिर्फ कचरा वाहन में ही डालें, शहर को स्वच्छ बनाने में सभी का सहयोग चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









