टीटीके प्रेस्टीज ने बताई 2020 की योजना

Dec 10 2019


इंदौर। भारत के अव्वल नंबर के रसोई उपकरण ब्रांड टीटीके प्रेस्टीज ने आज
2020 के लिए अपनी योजना पेश कींए जिनका लक्ष्य विभिन्न स्थानों पर बाजार
हिस्सेदारी बढ़ाना और प्रेशर कुकर जैसी श्रेणियों में दो अंकों में
वृद्धि दर वापस हासिल करना है। टीटीके प्रेस्टीज के चेयरमैन टी टी
जगन्नाथन ने योजनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि ब्रांड अपने वितरण का
विस्तार करेगा और रसोई उपकरण एवं सफाई के उपकरण आदि श्रेणियों में कई
उत्पाद पेश करेगा। टीटीके प्रेस्टीज इस समय प्रेशर कुकर बाजार तथा
कुकवेयरए गैस स्टोवए राइस कुकर एवं इंडक्शन कुक.टॉप जैसी श्रेणियों में
बाजार में सबसे आगे है।
टीटीके प्रेस्टीज ने प्रेशर कुकर की एक अनूठी श्रृंखला स्वच्छ भी पेश कीए
जो भारत का पहला गंदगी नहीं करने वाला प्रेशर कुकर है। प्रेशर कुकर की
डिजाइन पंजीकृत है और उसके पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया गया है। स्वच्छ
प्रेशर कुकर के ढक्कन की डिजाइन विभिन्न बाजारों में गहन अनुसंधान के बाद
तैयार की गई और खास इस तरह बनाई गई कि खाद्य सामग्री कुकर से बाहर नहीं आ
सके और सुनिश्चित हो कि झाग ढक्कन पर ही रहे और स्वाद तथा पोषण बरकरार
रहे।