सहारा अस्पताल की रात भर चली तुड़ाई

Dec 09 2019

ग्वालियर। न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश समाप्त करने के बाद जिला प्रशासन की देखरेख में नगर निगम ने सहारा अस्पताल की तुड़ाई सोमवार शाम को फिर से प्रारंभ कर दी। निगम के मदाखलत अमले के एक सैकड़ा से अधिक कर्मचारियों ने शाम से लेकर आधी रात के बाद तक तुड़ाई की। 
बसंत बिहार स्थित सहारा अस्पताल को लेकर न्यायालय में विवाद लंबे समय से विचाराधीन था। इस पर पिछले दिनों स्थगत आदेश  हटने के बाद प्रशासन के निर्देश पर तोडफ़ोड़ की गयी थी। इसी बीच न्यायालय द्वारा फिर से स्टे आने के बाद कार्यवाही रोक दी गई थी। इस मामले को लेकर सोमवार को न्यायालय ने मामले पर फिर से सुनवाई करते हुए स्थगन आदेश को खारिज कर दिया। इसके बाद शाम को प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में निगम के मदाखलत अमले ने जेसीबी से तुड़ाई शुरू कर दी। बड़ी सं या में पुलिस बल भी इस दौरान मौजूद रहा। 
शहर की पॉश कॉलोनी बसंत बिहार में स्थित सहारा अस्पताल के संचालक और पड़ौस में रहने वाले कांग्रेस नेता बृजमोहन परिहार के बीच मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्यवाही की गई है। चर्चा यह भी है कि पिछले महीने प्रशासन के अधिकारियों ने शहर भर के निजी अस्पताल और नर्सिंग होम का निरीक्षण किया था। जिसके विरोध में डॉ. लामबंद हो गये थे और उन्होंने अधिकारियों के बारे में कुछ गलत टिप्पणी भी की थीं। तभी से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रशासन और डॉक्टरों के बीच तनाव बढ़ रहा है। इसी बीच न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने यह तुड़ाई शुरू कर दी। 
इस कार्यवाही के बाद अन्य डॉक्टरों में भी प्रशासन की कार्यवाही को लेकर डर का माहौल दिख रहा है। इसके चलते ग्वालियर की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। डॉ. नीरज शर्मा वीनस लैब और कैंसर पहाड़ी पर सि स अस्पताल का संचालन भी करते हैं।