सादगी से कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

Dec 09 2019

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज अचलेश्वर मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर यूपीए की चेयरमेन एवं अ.भा. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी  का जन्म दिन सादगी से मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, महाराज सिंह पटेल, बालखांडे, कमलेश कौरव, उदल सिंह, जेएच जाफरी, कुसुम शर्मा, सरोज मिश्रा, प्रवक्ता आनंद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, रामसुंदर , वीर सिंह तौमर, मानसिंह कुशवाह, गुरूमुख करोसिया, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना, सरमन राय, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव भोसंले, मुनेन्द्र भदोरिया, प्रमोद पांडे, संजीव दीक्षित, अनिल पुनियानी, पुरूषोत्तम बनोरिया, आदि कार्यकर्ता  उपस्थित थे।