क्षेत्र की जनता की निस्वार्थ भाव से सदैव सेवा करता रहूँगा दृ खाद्य मंत्री श्री तोमर स्वण् हाकिम सिंह तोमर की पुण्य स्मृति में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर प्रारंभ देश के ख्यातिनाम चिकित्सक कर रहे हैं निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण प्रथम दिवस लगभग 5 हजार लोगों का हुआ पंजीयन

Dec 08 2019

 

ग्वालियर 08 दिसम्बर  प्रदेश के खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि जनता ने मुझे सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। मैं सदैव निस्वार्थ भाव से जनता के कार्य में सहयोग बनूँगा। पीड़ित मानवता की सेवा में आपका यह सेवक आपके साथ सदैव खड़ा रहेगा। खाद्य मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को इंटक मैदान में अपने पिता स्वण् हाकिम सिंह तोमर की पुण्यस्मृति में दो दिवसीय निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। 
कार्यक्रम में श्रीश्री 108 दंदरौआ रामदास महाराजए संत श्री कृपाल सिंहए मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की माताश्री श्रीमती सुधा तोमरए मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री अशोक सिंहए पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावतए पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवालए श्री रामबरन सिंहए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्माए पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक शर्माए नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षितए श्री अशोक प्रेमीए मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल सहित देश भर के प्रसिद्ध चिकित्सकए जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पूज्य पिताजी की याद में दो दिवसीय निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इंटक मैदान में किया जा रहा है। इस शिविर में पधारे सभी चिकित्सकों का मैं और मेरा परिवार आभारी है। क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में पधारे सभी लोगों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को दवा की आवश्यकता होगी और शिविर में दवा उपलब्ध न होने पर बाजार से क्रय कर दवा उपलब्ध कराई जायेगी। यह शिविर रविवार और सोमवार को रहेगा। 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह भी कहा कि शिविर में अगर किसी व्यक्ति को उच्च स्तरीय चिकित्सा की आवश्यकता होगी तो उसकी व्यवस्थायें भी की जायेंगीं। शिविर में प्रथम दिवस लगभग 5 हजार लोगों का पंजीयन किया गया है। पंजीयन किए गए सभी लोगों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं उपचार किया जायेगा। 
कार्यक्रम में श्रीश्री 108 दंदरौआ रामदास महाराज ने कहा कि पीड़ित की सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। पीड़ित की सेवा ही भगवान की सच्ची आराधना है। प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा अपने पिता की पुण्य स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का जो आयोजन किया गया हैए उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। अपने माता.पिता के बताए मार्ग पर चलकर समाज के हित में कार्य करने वाले लोगों को समाज लम्बे समय तक याद करता है। इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। 
शिविर में संत श्री कृपाल सिंह ने भी कहा कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से परेशान लोगों की सेवा का जो कार्य किया जा रहा हैए उसकी सराहना की जाना चाहिए। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक शिविर में उपस्थित होकर निरूशुल्क लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार करने का जो कार्य कर रहे हैंए इसके लिए उनको बधाई। शिविर में पधारे सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेए इसकी मैं कामना करता हूँ। 
शिविर में यह चिकित्सक थे उपस्थित 
    डॉण् अजय पाल सिंहए डॉण् नीलिमा सिंहए डॉण् मनीष शर्माए डॉण् विजय गर्गए डॉण् आनंद शर्माए डॉण् विवेक कनकनेए डॉण् पुनीत रस्तोगीए डॉण् दिव्या सिंहए डॉण् पूजा शर्माए डॉण् रोथागपुई सेलोए डॉण् देवेश चांदिलए डॉण् विकास सिंघलए डॉण् अनुराग गर्गए डॉण् दीपक शर्माए डॉण् कनिष्ठ गुरूए डॉण् ध्रुव माथुरए डॉण् रवि अम्बेए डॉण् सांदिक बंसलए डॉण् अमित जैनए डॉण् ऋतु निगमए डॉण् जमाल यूसुफ दिल्लीए डॉण् दिनेश भूरानी दिल्लीए डॉण् उल्लास बत्राए डॉण् फरहान नईमए डॉण् संतोष त्रिपाठीए डॉण् दीपक अग्रवालए डॉण् अनुपम ठाकुरए डॉण् प्रवीण झाए डॉण् उज्ज्वल शर्माए डॉण् रूस्तम कौरवए डॉण् जैसवालए डॉण् भरतए डॉण् अशोक राजौरियाए डॉण् व्ही एस जायसवालए डॉण् अनिल पाठकए डॉण् गायत्री नागौरीए डॉण् कल्पना पाठकए डॉण् के के गोयलए डॉण् आर के शुक्लाए डॉण् आर के पिप्पल तथा डॉण् रेनू यादव । 
रक्तदान शिविर भी 
    स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्थल पर रक्तदान के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र के उत्साही युवाओं ने रक्तदान भी किया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रक्तदान करने वाले उत्साही युवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दो दिवस तक शिविर स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है। जो लोग भी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहते हैं वे रक्तदान कर सकते हैं।