विक्रम अवाॅर्डी श्री सत्येन्द्र सिंह को सांसद श्री शेजवलकर ने किया सम्मानित
Dec 08 2019
ग्वालियर 08 दिसम्बर 2019- विक्रम अवॉर्डी सत्येंद्र सिंह लोहिया पैरा सिमर को राष्ट्रपति अवार्ड मिलने पर आज रविवार को सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने उनके निवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद श्री पुरुषोत्तम टमोटिया, श्री शिवराम जाटव सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद श्री शेवलकर ने कहा कि ग्वालियर शहर को राष्ट्रपति अवार्ड मिलना शहर के लिए गौरव की बात है तथा श्री सत्येंद्र लोहिया ने ग्वालियर को देश-विदेश में ख्याति दिलाई है उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं और और लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि यह उपलब्धि अपने आप में बडी उपलब्धि हैं। ग्वालियर के लाडले को यह सम्मान मिला जिससे पूरा ग्वालियर गौरवान्वित है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









