सांसद श्री शेजवलकर ने वार्ड 38में 23 लाख रूपये से बनने वाली सीसी रोड़ का किया भूमि पूजन
Dec 08 2019
ग्वालियर दिनांक 08 दिसम्बर 2019- वार्ड 38 में नवग्रह काॅलोनी में सभापति निधि से 23 लाख रूपये की सीमेंट कंक्रीट रोड का भूमि पूजन करते हुए सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे सीवर, पानी रोड आदि का कार्य शीघ्रता से किया जाना चाहिए। और कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करें।
सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि सभापति निधि द्वारा राशि 23 लाख से सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। सभापति श्री माहौर द्वारा क्षेत्र में काफी विकास किया है। हमें शहर की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कचरा इदर उदर ना फैंके कचरा सिर्ड डस्टबिन में ही ढालें।
सभापति श्री राकेश माहौर ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है सभी को स्वच्छ पानी मिले, सीवर चैक ना हो एवं अच्छी रोड मिले। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री देवी सिंह कौरव, श्री अमर सिंह कौरव, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण भगवान सिंह कुशवाहा, मंडल मंत्री श्री सतीश कौरव, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री शिवरतन राठौर, श्री प्रमोद तोमर, श्री विजेंद्र परिहार, श्री जीतू पचोरी ठेकेदार, श्री सुरेश राजपूत एवं निगम के अधिकारीगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









