प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अंगीकार योजना का समापन 10 नवम्बर को ग्वालियर 08 दिसम्बर 2019- नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अंगीकार योजना 2 अक्टूबर 2019 से प्रारम्भ की गई थी। जिसका समापन 10 नवम्बर 2019 मानपुर परिसर सागर ताल ट्रिपल आईटीएम रोड पर किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा अंगीकार योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा था। ययह योजना 2 अक्टूबर 2019 को प्रारंभ की गई थी। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन किया गया था। इस कार्यक्रम में सीएलएसएस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। सीएलएसएस के तहत नाॅन स्लम ई डब्लयू एस-1056 (7 लाख), एलआईजी-320 (15 लाख), एनआईजी-64 (17 लाख) आवासों का निर्माण किया जा रहा है। सीएलएसएस में हितग्राहियों को 2.67 हजार रूपये की सब्सिडी दी जा रही है। इस कैम्प में स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, एचडीएफसी, इंडियन ओवरसीज बैंक, आवास बैंक, सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया आदि बैंक के प्रतिनिधी उपस्थित रहेगें। जो कि जीएलएसएस से संबंधित जानकारी हितग्राहियों को देगें।
Dec 08 2019
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









