गंदगी फैलाने वालों से वसूला 12850 रूपये का जुर्माना
Dec 08 2019
ग्वालियर 08 दिसम्बर 2019- नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों, डब्ल्यूएचओ एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा नियमित भ्रमण कर क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत आज रविवार को क्षेत्राधिकारियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया जिसमें पाया कि लोगों को समझाने के बाद भी गंदगी की जा रही है। गंदगी फेलाने वालों से 12850 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।
निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण कर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसमें गंदगी फेलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। छात्री मंडी स्थित कलारी को पहले भी चेतावनी दी गई थी की गंदगी ना फैलाये उसके बाद भी गंदगी पायी गई तो आज उस पर 10000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
इसके साथ ही बस स्टेण्ड एवं स्टेशन बजरिया व्यवसायिक क्षेत्र में आनंद भोजनालय, जैन फैमिली होटल, आगरा चाट संेटर, मथुरा कचैडी सेंटर, लवली जूस सेंटर, अकित रोहिरा आदि दुकानदारों पर गीला कचरे का निपटारा मापदण्डों के अनुरूप नहीं होने के कारण जुर्माना किया गया। इस प्रकार कुल जुर्मान के रूप में 2850 रूपये का जुर्माना वसूला गया। निगम द्वारा लगातार जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









