कोई गरीब इलाज से वंचित नही रहेगा: खाद्य मंत्री श्री तोमर वार्ड 01 में संजीवनी अस्पताल का शुभारंभ, आमजन को मिलेगा लाभ
Dec 08 2019
ग्वालियर दिनांक 08 दिसम्बर 2019- प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कोई गरीब इलाज से वंचित नही रहेगा। हर गरीब को उचित इलाज मिले इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं और कहा कि ग्वालियर में 6 जगह संजीवनी क्लीनिक खोली जानी है। प्रदेश का पहला संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ आज किया जा रहा हैं, जिसका लाभ यहां की जनता को मिलेगा। यह पूरा क्लीनिक पेपर लेश रहेगा सारा काम कम्प्यूटर पर किया जायेगा।
प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 1 में आदर्श मिल रोड़ धु्रपद केन्द्र हस्सु-हददू खाॅ परिषर में खोले गये प्रदेश के पहले संजीवनी क्लीनिक के शुभांरभ अवसर पर कहा कि इस क्षेत्र की जनता को अपने इलाज के लिए जेएच अस्पताल या सिविल हाॅस्पीटल जाना पडता था, वहां उनके 150-200 रूपये खर्च हो जाते थे, साथ ही काम पर भी नहीं जा पाते थे उनकी इस समस्या को ध्यान में रखकर आपके मोहल्ले में ही अस्पताल खुलवा दिया। इस संजीवनी क्लीनिक पर निशुल्क इलाज मिलेगा, दवाइयाॅ एवं जाचें भी निशुल्क रहेगीं और कहा कि बहोड़ापुर क्षेत्र में भी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काफी पहले खुलवा दिया था वहां गरीबों को उचित इलाज मिल रहा है।
प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सारे क्लीनिक गरीबों के बीच खोले जा रहे जिससे उनको बेहतर इलाज मिल सके साथ ही जेएच हाॅस्पीटल में एंजियोप्लास्टी एवं एंजियोग्राफी के लगभग 500 मरीज लाभ ले चुके हैं। शीघ्र ही बायपास सर्जरी की सुविधा मिलने वाली है। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सागर ताल आत्मदाह का केन्द्र बन गया था उस पर जाली लगने से वहां अब एक भी घटना नहीं हुई है और कहा कि इस रोड पर सीवर लाइन डल चुकी है शीघ्र ही रोड बनने का काम चालू हो जायेगा।
सीएमएचओ श्री मृदुल सक्सैना ने संजीवनी क्लीनिक की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर उक्त क्लीनिक का शुभारंभ हुआ है। इन क्लीनिकों में आॅनलाइन मरीज का नाम दर्ज होगा और डाॅक्टर मरीज की जाॅच कर उससे संबंधित जानकारी आॅनलाइन फिड करेगें और अंत में मरीज को दवाई का पर्चा एवं दवाई फार्मासिष्ट द्वारा दी जायेगीं। इस पूरी आॅनलाइन प्रक्रिया का संचालन विश फाउण्डेशन संस्था के द्वारा किया जायेगा। इस संजीवनी क्लीनिक का समय सुबह 10 बजे से 6 बजे तक होगा। इसमें 68 तरह की जाॅचे एवं 120 तरह की दवायें निशुल्क दी जायेंगी साथ ही डाॅक्टर जे.पी. करोठिया अपनी सेवाये परामर्श आदि सभी निशुल्क दिया जायेगा।
उक्त संजीवनी क्लीनिक को पेपर लेश करने के लिये विश फाउण्डेशन के श्री संदीप बक्शी दिल्ली एवं डाॅ. सौरभ व रोहनी भोपाल से आये। इस अवसर पर श्री रफीक खान, श्री सज्येन्द्र, श्री आरिफ अलि, डाॅ सलीम, श्री लीलाधर कुशवाह, डाॅ. नरेश माथुर सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
इन जगहों पर खुलेंगे संजीवनी क्लीनिक
वार्ड 1 में आदर्श मिल रोड़ धु्रपद केन्द्र हस्सु-हददू खाॅ परिषर, रेशम मिल पानी की टंकी के पास, पीएचई काॅलोनी वार्ड 7, पिंटो पार्क, तृप्ती नगर नदीपार टाल, अवाडपुरा में संजीवनी क्लीनिक खोले जायेगें। इस तरह कुल 6 क्लीनिक ग्वालियर में खोली जानी है। जिन्में से आज वार्ड 1 में संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









