बिना नंबर के वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ कप्तान के निर्देश पर हुई कार्यवाही
Dec 08 2019
ग्वालियर। बिना नंबर के वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ रविवार को पुलिस कप्तान के निर्देश पर कार्रवाई की गई। सुबह जनकगंज थाना क्षेत्र के छत्री बाजार में कलेक्टर अनुराग चौधरी व पुलिस कप्तान नवनीत भसीन निरीक्षण कर हे थे तभी बाइक पर सवार दो युुवक बिना नंबर की पल्सर लेकर निकले। कप्तान ने थाना प्रभारी प्रीति भार्गव को बाइक सवार को रोकने के लिये कहा, लेकिन पुलिस कप्तान को देखकर बाइक सवार ने बाइक को भगाना शुरू कर दिाय। यह देक ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने पीछाकर बाइक सवार को कुछ ही दूर पर पकड़ लिया और जनकगंज थाने में वाहन को जब्त कर लिया। बाइक सवार का कहना था कि वह कुछ दिन पहले ही बाइक लेकर आया है और अभी परिवहन विभाग से नंबर जारी नहीं हुआ है लेकिन पुलिस अफसरों ने उसकी नहीं सुनी। डीएसपी अन्नोटिया का कहना था कि नंबर जारी नहीं हुआ है तो बाइक नहीं चलाना चाहिए क्योंकि पल्सर बाइक से ही सबसे ज्यादा अपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
पुलिस कप्तान ने पल्सर बाइक को बिना नंबर दौड़ते देखा तो तत्काल नाराजगी जताते हुए सभी थाना प्रभारियों और ट्रेफिक पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो दोपहिया व चार पहिया वाहन बिना नंबर के दौड़ रहे हैं उनके खिलाफ सघन चेकिंग चलाई जाए और वाहनों को जब्त करने के साथ-साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाए। पुलिस कप्तान का फरमान मिलते ही शहर भर में अभियान शुरू हो गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









