उत्तर-पूर्वी हवा से शहरवासी कांपे
Dec 08 2019
ग्वालियर। उत्तर-पूर्वी हवा ने शहरवासियों को कंपाकर रख दिया। वहीं घने कोहरे के कारण सूरज की किरणें ग्यारह बजे के बाद ही जमीन को स्पर्श कर सकीं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वातावरण में नमी अधिक हो जाने से ठिठुरन बढ़ गई, जिससे लोग घर से निकलना तो दूर झांकने तक की हि मत नहीं जुटा पाए, बल्कि हालात ऐसे बने रहे कि घर के भीतर तक तेज सर्दी का अहसास कंपाता रहा। अब मौसम के जानकारों का कहना है कि सर्दी ने गति पकड़ ली है। जल्द ही पारा भी गिरेगा और इसके बाद अंचल शीतलहर की चपेट में आ जाएगा।
मौसम के जानकारों का कहना है कि शहर में बढ़ी अचानक बढ़ी ठंड के पीछे पहाड़ी क्षेत्रों मु यत: हिमाचलऔर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी का नतीजा है और तेज सर्द हवा भी वहीं से आ रही है। ऐसे में आने वाले दो दिनों के भीतर सारा शहर कोहरे की चपेट में होगा। आज भी दृश्यता 500 मीटर तक रही, जिसके कारण लोगं को रात और फिर सुबह वाहन चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। हैडलाइट जलाने के बावजूद सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, ऐसे में दुर्घटना की आशंका से बड़े वाहनों को तो चालकों ने सड़क किनारे लगा दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









