गला घोंटकर पत्नी की हत्या
Dec 08 2019
ग्वालियर। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिये पति ने कोशिश तो काफी की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका तो पत्नी के शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गया। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब साइड से लौटकर आए बेटे ने माँ का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकन्दर कंपू स्थित श्रीकृष्ण कालोनी की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही एफएसएल टीम को भी बुलवा लिया। पति को फरार देखकर पुलिस ने पति की तलाश की तो पता चला कि वह फरार है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है। गिरवाई थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण कालोनी निवासी संदीप प्रजापति बिल्डिंग मटेरिय सप्लायर है और उनके परिवार में पत्नी नीलम तथा तीन बेटे केतन, देवेन्द्र और राज हैं। बड़ा बेटा केतन उनके साथ ही काम में हाथ बंटाता है। संदीप व उनकी पत्नी नीलम घर पर अकेली थी, जबकि बड़ा बेटा केतन गिट्टी की गाड़ी खाली करवाने गया था। छोटा बेटा देवेन्द्र पास ही स्थित प्लॉट पर सोने गया था और सबसे छोटा बेटा राज पास ही रहने वाली बहन ऊषा के घर सोने चला गया था। सुबह करीब तीन बजे जब केतन गाड़ी खाली करवा कर वापस आया तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था और जैसे ही वह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा, अंदर उसकी माँ का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलवाया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने जांच कर शव को पीएम हाउस भेज दिया।
मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों का मानना है कि किसी बात पर पति-पत्नी का विवाद हुआ और पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिये पंखे से लटकाने की कोशिश की होगी, इसी प्रयास में उसका शव गिर गया और उसके सिर तथा चेहरे पर चोट लगने से खून निकलने लगा, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
मृतका के बेटे ने बताया कि मां और पिता में रोजाना छोटी-छोटी बात पर विवाद होता रहता था। वह घर पर अकेले थे। जो कपड़े बदलने के बाद वह अलमारी में रखे साठ हजार रुपये भी ले गया है।
यह थी कमरे की स्थिति
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नीलम का शव जमीन पर पड़ा था, उसके गले पर नाखून के साथ ही गला घोटने के निशान थे और पलंग पर कुर्सी रखी थी और पंखे पर कपड़े का फंदा लटकर रहा था। जमीन पर नीलम की चूढ़ी टूटी हुई पड़ी थीं, जिससे पुलिस का मानना है कि उसने मरने से पहले संघर्ष किया होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









