पीसी.पीएनडीटी एक्ट के तहत संभाग स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

Dec 07 2019

 

ग्वालियर 07 दिसम्बर  पीसी.पीएनडीटी एक्ट अधिनियम के तहत संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मोटल तानसेन रेसीडेंसी में किया गया । कार्यशाला में संभाग भर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीए स्त्री रोग विशेषज्ञए शिशु रोग विशेषज्ञए जिला परियोजना अधिकारीए जिला अभियोजन अधिकारी एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए। कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्माए संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्री सुरेश तोमरए बेटी बचाओ अभियान के संयोजक श्री के के दीक्षितए क्षेत्रीय संचालक श्री अवतार सिंह गिल उपस्थित थे। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। आज के समय में कन्या भ्रूण हत्या जैसा कृत्य करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए सरकार ने कठोर नियम बनाए हैं। इन नियमों का पालन कराना हम सबकी जवाबदारी है। बच्चियों के पैदा होने से पहले ही उनकी हत्या करने का कृत्य करने वालों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई होना चाहिए। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा कि लड़का.लड़कियों के लिंग अनुपात में समानता लाने के लिए भी सभी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में समाज की सक्रिय भागीदारी नितांत आवश्यक है। महिलाओं को समाज में आर्थिकए सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में बराबरी की भागीदारी मिलेए इसके लिए हम सबको सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कार्यशाला में भ्रूण हत्या को रोकने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर सुधीर कुमार शर्मा को 3 लाख रूपए की राशि का चैक भी प्रदान किया। कार्यशाला में पधारे विशेषज्ञों द्वारा भी पीसी.पीएनडीटी एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही सभी जिलों से आए चिकित्सकों ने भी अपने.अपने जिलों में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।