आपकी सरकार.आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम बेरजा में शिविर सम्पन्न 57 हितग्राहियों को दी 2 करोड़ 52 लाख से अधिक की सहायता

Dec 07 2019

 

ग्वालियर 07 दिसम्बर  राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम श्आपकी सरकार.आपके द्वारश् कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत मुरार के ग्राम बेरजा में शनिवार को आयोजित शिविर में 57 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत 2 करोड़ 52 लाख से अधिक की सहायता राशि प्रदाय की गई। 
शिविर में विधायक श्री भारत सिंह कुशवाहए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादवए पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाहए जिला पंचायत सदस्य श्री साहब सिंह गुर्जरए श्री सरदार सिंह परिहारए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्माए अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्यए अनुविभागीय अधिकारी मुरार श्रीमती जयति सिंहए जनपद पंचायत मुरार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शैलेन्द्र यादव सहित जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारीए जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सरकारों का प्रयास रहा है कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण हो। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि वे निरूसंकोच होकर श्आपकी सरकार.आपके द्वारश् कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अपनी समस्यायें रखें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती का जो शेड्यूल 15 दृ 15 दिन का रखा गया हैए उसे 8 दिन किया जाए। 
उन्होंने कहा कि नया सवेरा योजना के तहत पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची भी ग्राम पंचायतों में चस्पा करें। पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र के अनुरूप उनका क्रियान्वयन भी शुरू किया जा चुका है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 25 हजार रूपए की राशि को बढ़ाकर 51 हजार रूपए कर दिया है। वृद्धावस्था पेशन की राशि भी 300 रूपए से बढ़ाकर 600 रूपए की गई है। शिविर को श्री साहब सिंह गुर्जर ने संबोधित करते हुए ग्रामीणें से आग्रह किया कि वे अपनी समस्यायें निर्भीक एवं निसंकोच होकर रखें। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण में अपना योगदान दें। 
कार्यक्रम के शुरू में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आवेदन जिनका निराकरण शिविर में संभव नहीं है उन आवेदनों के लिए आवेदक को निराकरण हेतु समय.सीमा भी दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने आवेदन.पत्र को पोर्टल पर दर्ज अवश्य कराएं। श्री वर्मा ने कहा कि आवेदक शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पहुँचकर संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्याओं के बारे में भी बतायेंगे। 
विधायकए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अधिकारियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा शासन की जन कल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को प्रदाय की। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।