कलेक्टरए पुलिस अधीक्षक एवं निगम आयुक्त ने किया सब्जी मंडी और बस स्टैंड का निरीक्षण दिए कार्रवाई के निर्देश

Dec 07 2019

 

 ग्वालियर 07 दिसम्बर  कलेक्टर श्री अनुराग चौधरीए पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन एवं नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने आज प्रातः एबी रोड स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण किया तथा सब्जी मंडी में निकलने वाले प्रतिदिन के कचरे को ट्रॉली में भर के गौशाला भिजवाने के निर्देश सब्जी मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिए स
कलेक्टर श्री चौधरी ने सब्जी मंडी में निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि निगम द्वारा पूरी सब्जी मंडी की एक बार बृहद रूप से अभियान चलाकर सफाई करा दी जाए स इसके साथ ही सब्जी मंडी के व्यापारियों का इकोग्रीन से भी अनुबंध कराया जाए जिससे यहां निकलने वाले कचरे  का प्रबंधन किया जा सके इसके साथ ही सब्जियों का जो बेस्ट निकलता है उसे गौशाला भिजवाने के लिए भी व्यवसायियों को निर्देश दिए स
कलेक्टर श्री चौधरी ने लक्ष्मीगंज से निकलकर छत्री मंडी के पास बने पुराने थाने का भी निरीक्षण किया तथा उसके पास बनी कलारी का निरीक्षण किया और गंदगी पाए जाने पर कलारी संचालक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए स इसके साथ ही सामने ही बने टॉयलेट में गंदगी पाए जाने पर निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने संबंधित क्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया स
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री भसीन ने रोडवेज बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया तथा साफ.सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बस स्टैंड के सामने लगी गुमटियों को हटाने के निर्देश दिए क्योंकि यहां दिनभर असामाजिक तत्व खड़े होते हैं जिनसे सुरक्षा को भी खतरा रहता है इसलिए इन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए स निरीक्षण के दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी श्री  महीप तेजस्वी ए  अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे स
कॉलेज और स्कूलों के बाहर अभियान चलाकर की गई कार्रवाई 
    कॉलेज एवं स्कूलों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। बच्चियों की सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। शनिवार को अभियान के रूप में केआरजी कॉलेजए पद्मा विद्यालय एवं शाण्कण्उण्माण्विण् हिन्दी विद्यापीठ तिलकनगर के बाहर कार्रवाई की गई। बिना अनुमति के अस्थायी रूप से चायए गुटखे एवं पान की दुकान का संचालन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए निगम के मदाखलत अमले के माध्यम से दुकानें हटाने का कार्य किया गया। तिलकनगर स्कूल परिसर के बाहर अस्थायी शेड लगाकर पानए बीड़ी एवं अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों को वहां से हटाया गया। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि स्कूल परिसर के बाहर फैंसिंग कर वृक्षारोपण करने का कार्य तत्परता से किया जाए। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने स्कूल परिसर के बाहर ही अनुपयोगी एवं पुरानी गाड़ियों को रखे पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित को चार घंटे में सभी गाड़ियां हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को भी निर्देशित किया कि निर्धारित समय में अगर वाहन नहीं हटाए जाते हैं तो दण्डात्मक कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने इस मौके पर रास्ते से गुजर रहे दूध के टैंकर को भी रोककर जानकारी प्राप्त की। टैंकर संचालक के पास कोई वैधानिक कागज तथा दूध की गुणवत्ता भी प्रथम दृष्टया खराब पाए जाने पर टैंकर को जब्त कर थाने में जमा कराया गया। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को विधि अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।