सफाई व्यवस्था की माॅनिटरिंग कर अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है जुर्माना
Dec 07 2019
ग्वालियर दिनांक 07 दिसम्बर 2019- शहर की साफ सफाई व्यवस्था का दुरुस्त करने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में उच्चतम रैंक प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम ग्वालियर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की माॅनीटरिंग की जा रही है तथा सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा नियमित रुप से किए जा रहे निरीक्षण के तहत आज शनिवार को क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 16 का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सफाई मित्रों की उपस्तिथि चेक की गई। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के 100 दिवस से अधिक समय से अनुपस्थित रहने वाले 2 नियमित एवं 1 विनियमित सफाई मित्रों की सेवायें समाप्त की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें श्री सुरेश पुत्र श्री शोभाराम वार्ड 35, श्री धर्मचन्द्र पुत्र श्री ओम प्रकाश वार्ड 35 एवं श्री साजन पुत्र हरिओम, विनियमित वार्ड 41 की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कुल 68 सफाई मित्रों में से अनुपस्थित 04 सफाई मित्रों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये गये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









