गंदगी फैलाने वाले 60 संस्थानों से वसूला 75 हजार रूपये का जुर्माना
Dec 07 2019
ग्वालियर 07 दिसम्बर 2019- नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों, डब्ल्यूएचओ एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा नियमित भ्रमण कर क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत शनिवार को कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी एवं निगमायुक्त श्री संदीप माकिन द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान लक्ष्मीगंज मंडी में गंदगी पाए जाने पर दुकानदारों पर जुर्माना किया गया।
निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण कर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसमें गंदगी फेलाने वाले 60 लोगों पर जुर्माना कर 75 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। जिसमें लक्ष्मीगंज मंडी में गंदगी पाए जाने पर दुकानदारों पर 6500 रुपए का जुर्माना किया गया।
इसके साथ ही बस स्टेन्ड पर गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही कर अशोक ट्रेवल्स 2000 रूपये, श्री कृष्णा भोजनालय 5000 रूपये, यादव भोजनालय 5000 रूपये, अमर सिंह भोजनालय 5000 रूपये, बाल किशन टी सेंटर 5000 रूपये, शरद ट्रेवल्स 10000 रूपये, तुलसीराम शर्मा 2000 रूपये, बालाजी मिष्ठान भण्डार 2000 रूपये, मनोहर चैरसिया 2000 रूपये, नवल सेन 2000 रूपये का जुर्माना वसूला। वहीं वार्ड 57 में गंदगी फैलाने पर 6000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही नेहरू पेट्रोल पंप के पास गंदगी पर 2500 रुपए का जुर्माना किया गया।
इसके साथ ही जनक पैलेस से 5000 रूपये, हंगरी बर्डस 1000 रूपये एवं चेम्बर आॅफ काॅमर्स से 4000 रूपये सफाई शुल्क वसूल किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









