प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर के पिताजी स्व. हाकिम सिंह तोमर की स्मृति में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ शिविर ग्वालियर.7 दिसम्बर 2019- प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पिता स्व. हाकिम सिंह तोमर की पुण्य स्मृति में दो दिवसीय मल्टीस्पेशलिटी निःशुल्क स्वास्थ शिविर 8 व 9 दिसम्बर 2019 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक इंटक मैदान, हजीरा पर आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय मल्टिस्पेशलिटी निःशुल्क स्वास्थ शिविर में दिल्ली ग्वालियर के डाॅक्टर मरीजों का परीक्षण कर उपचार करेगें। जिसमें डाॅ. जमाल युसुफ, डाॅ. दिनेश भुरानी, डाॅ. उल्लास बत्रा, डाॅ. पुनीत रस्तोगी, डाॅ. संतोश त्रिपाटी, डाॅ. दीपक अग्रवाल, डाॅ. अनुपम ठाकुर, डाॅ. प्रवीण झा, डाॅ. फरान नेम, डाॅ. उज्जवल शर्मा, डाॅ. रूस्तम सिंह, डाॅ. जायसवाल, डाॅ. विजय गर्ग, डाॅ. भारत, डाॅ. अशोक राजौरिया वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया जायेगा। प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर के पिताजी स्व. हाकिम सिंह तोमर की पुण्य स्मृति में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ शिविर में निशुल्क स्वास्थ का परीक्षण किया जायेगा। साथ ही दवाईयों का वितरण भी किया जायेगा। स्वास्थ शिविर का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेश अवशय करायें।

Dec 07 2019