निजी नर्सिंग होम पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में डाक्टरों हुए लामबंद

Dec 07 2019

ग्वालियर। शुक्रवार को शहर के एक निजी नर्सिंग होम पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में डाक्टर लामबंद हो गए थे। शनिवार से ही डाक्टरों ने जेएएच सहित मुरार जिला अस्पताल व अन्य डिस्पेंसरियों में ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। विरोध जताने का आह्वान इंडियन मेडकल एसोसिएशन द्वारा किया गया था। आईएमए की अपील पर मध्यप्रदेश टीचर्स एसोसिएशन, एमपी नर्सिग होम संघ सहित जूडा ने शामिल होकर ड्यूटी के दौरान काली पट्ीट बांधकर विरोध प्रकट किया। वहीं इस मामले में आईएमए के ग्वालियर अध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा का कहना है कि डाक्टरों का विरोध आगे भी जारी रहेगा। विरोध करने के लिये रणनीति बनाने के लिये शनिवार को बैठक बुलाई।जिसमें सभी एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।