फेसबुक पर दोस्ती कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Dec 07 2019
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन को आवेदक दीपक जैन निवासी ग्वालियर द्वारा आवेदन दिया कि फेसबुक पर एक महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसने अपने आप को लंदन से होना बताया और मेरी फ्रेंड बन गई फिर व्हाटसअप के माध्यम से चैट करने लगी और कहा कि मै भारत आना चाहती हूँ। मेरे पास बहुत पैसा है जिससे में भारत में बिजनेस करना चाहती हूँ तो मुझे आपकी मदद चाहिये जिससे आपको भी फायदा होगा। फिर एक दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने आप को खडी होना बताया और कहा कि मेरे पास भारतीय रुपया नही है जो पैसा मे लेकर आयी हूँ। उसका यहा टैक्स लग रहा है। जिससे में झासे में आकर मैने उसको आरबीआई व कस्टम आफीसर के नाम पर छ: लाख दस हजार रुपये डाल दिये। जब मैने उससे स पर्क किया तो उसने अपना फोन बंद कर लिया। आवेदक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने सायबर क्राइम करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम पंकज पाण्डेय व उप पुलिस अधीक्षक क्राइम रात्नेश तोमर को क्राइम ब्रांच की सायबर टीम से उक्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करवाने हेेतु निर्देशित किया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता ने सायबर क्राइम टीम हरेन्द्र सिंह राजपूत को उक्त शिकायती आवेदन पत्र पर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया सायबर क्राइम टीम द्वारा आवेदन की जांच की गई जाँच पर से क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबध्द कर तकनीकी तथ्यो का विश्लेषण के आधार पर नाईजीरियन व्यक्ति जीसुस सोन उर्फ डेविड अग्वाजी पुत्र इमेलेजो उम्र 26 वर्ष निवासी नाईजीरीया हाल नि. ओल्ड महावीर नगर दिल्ली को गिर तार कर उससे इंटरनेशनल सिम व आठ मोबाइलए दो लैपटाप व फ्राड से सबंधित अन्य दस्तावेज बरामद किये गये है। उसके अन्य साथी विक्टर विल्सन व चाचा स्लिम अभी फरार है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी को ट्रेस करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की ।
सराहनीय भूमिका- दामोदर गुप्ता, हरेन्द्र राजपूत, धर्मेन्द्र शर्मा, शिवशंकर शुक्ला, लोकेन्द्र राणा, सुनील शर्मा, सुमित भदौरिया, श्याम मिश्रा, अभय, के.पी. यादव, आकाश, आशीष, पुष्पेन्द्रए मनोज एस, अजय शर्मा, रुपेश शर्मा, राजकुमारी जैन की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









