पारा बढऩे से लोग कांपे

Dec 07 2019

ग्वालियर। इस वक्त जबकि शहर को जबरदस्त ठंड की चपेट में होना चाहिए था। फॉक और बादलों ने इस पर अंकुश लगा रखा है, तीन दिन पहले जबकि न्यूनतम पारा मात्र 5.8 डिग्री तक गिर गया था, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री कम था। इसके बाद आज पारा फिर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। फिर भी सर्द हवाएं सुबह, शाम और रात को कंपाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। अभी पारा और बढ़ सकता है। इस बदलाव का असर शहर की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। सर्द हवा ने सुबह से कंपाने का काम किया।
न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। साढ़े पांच बजे 13 डिग्री सेल्सियस पारा रहने के बाद ठीक तीन घंटे बाद जब मौसम विभाग के तापमापी ने पारा नापा तो इसमें बेहद मामलूी 0.4 डिग्री सेल्सियस ही बढ़त मिली।  ग्यारह बजे यह 21 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं जाएगा। आद्र्रता सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक रही, जिससे शहर की फिजा में नमी की मात्रा बढ़ी और गलाव जैसे हालात बने हैं।