सैनिकों का स मान करना हम सभी का दायित्व : प्रवीण
Dec 07 2019
ग्वालियर। देश की सीमा पर तैनात रहते हुए हम सबकी सुरक्षा करने वाले सैनिकों का स मान करना हम सभी का दायित्व है। आज हम सुख, चैन का जीवन परिवार के साथ व्यतीत इन सैनिकों के कारण ही कर रहे हैं। मौसम की परवाह हम करते हैं, लेकिन यह सैनिक देश की सीमाओं पर तैनात रहते हुए न मौसम की परवाह करते हैं और न ही परिवार की। यह सिर्फ दुश्मनों पर नजर रखते हैं और देश की सरहद पार करने की दुश्मन अगर कोशिश करता है तो उसका जवाब गोली से देते हैं, चाहे फिर भले ही इस मुठभेड़ में उनकी जान ही क्यों न चली जाए। ऐसे सैनिकों और उनके परिवार के प्रति हमें अपनी आस्था रखते हुए उनका स ाान करना चाहिए, यह बात बाल भवन के पास लगी शहीद उपमन्यु की प्रतिमा पर नमन करते हुए ग्वालियर व्यापार मेले के उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कही। सोपोर कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए शहर के सैनिक उपमन्यु ने अपनी जान की परवाह किये बगैर प्राणों की आहुति दी थी। इस दौरान शहीद सैनिक के परिवारों का स मान भी किया गया। कार्यक्रम में सही सैनिक उपमन्यु की माँ सुमन सिंह, दीपक श्रीचन्द्र जैसवानी, ब्रजेश भारती, आशुतोष अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, कृष्ण बिहारी गोयल, दिनेश जैन, नीरज जैन, दीपक शुक्ला आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









