बेटियों ने दिया माँ की अर्थी को कंधा

Dec 07 2019

ग्वालियर के न्यू जौहरी कालोनी बावन पायगा नई सड़क निवासी कान्हेरे परिवार की श्रीमती संध्या कान्हेरे पत्नी प्रभाकर कान्हेरे उम्र 82 वर्ष का निधन हो गया। परिवार में चार पुत्रियों के अलावा उनके कोई नहीं है। इसलिये उनकी चारो बेटियों ने निज निवास से अपनी मां की शव यात्रा को कंधा देते हुए लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंची। जहां पर पूरे विधि विधान के साथ बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी।