बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए निगम दिलायेगा कौषल प्रषिक्षण ग्वालियर 6 दिसम्बर नगर निगम ग्वालियर सीमा क्षेत्र में निवासरत बी.पी.एल. परिवार के सदस्यों एवं संबल नया सवेरा कार्ड धारकों अनु. जाति, अनु. जन जाति, अल्प संख्यक, दिव्यांगजन, महिलाओं के लिए दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा कौशल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए कोर्स कराये जा रहे जिनमें निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार प्राप्त करने के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यार्थी बाल भवन, सिटी सेंटर ग्वालियर में 9 से 14 दिसम्बर तक पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में आवेदन भरवाकर सीधे नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर एवं पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण एवं रोजगार प्रदान किया जायेगा। कौशल प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राही को आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक मार्कसीट, जाति राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ आवेदन जमा करना है।

Dec 06 2019