दुख के उपर उठकर सुख की राह तलाषना ही आनंद स्वच्छता सर्वेक्षण से पूर्व अल्पविराम कार्यक्रम से किया स्वच्छता मित्रों में ऊर्जा का संचार
Dec 06 2019
ग्वालियर दिनांक 06 दिसम्बर 2019- स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत निगम के सभी 66 वार्डों में स्वच्छता का कार्य कर रहे सभी सफाई मित्रों एवं वार्ड स्वास्थ्य अधिकारियों में ऊर्जा का संचार करने के लिए आनंद विभाग के माध्यम से अल्प विराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रहे कर्मचारियों को क्रोध पर नियंत्रण करने, तनाव कम करने तथा विभिन्न परिस्थितियों मंे शांति पूर्वक कार्य करते हुए अपनी कार्य दक्षता बढाने के उपाय बताये गए। इस अवसर पर सभी वार्डों के स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया।
सिटी सेंटर स्थित बाल भवन के आॅडोटोरियम में आयोजित अल्प विराम कार्यक्रम के अंतर्गत अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की चुनौती बहुत बडी है। इस चुनौती से हमें पूरे जज्बे व हिम्मत से कार्य करते हुए अपने शहर को स्वच्छता में अव्वल लाना है।
उन्होने बताया कि शहर के नागरिकों की तो जिम्मेदारी स्वच्छता के प्रति है ही सबसे महत्वपूर्ण लेकिन हम सब स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी और अधिक बड जाती है। हमें उपलब्ध संसाधनों, तनाव भरे माहोल में भी बेहतर से बेहतर कार्य कैसे करना है। यह कला आज इस कार्यशाला में आनंद विभाग के विशेषज्ञों द्वारा बताई जा रही है। इसे सभी कर्मचारी आत्मसात करें तथा शहर के विकास एवं स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्चतम रैंक के लिए अच्छे से अच्छा कार्य करें।
कार्यक्रम में राज्य आनंदम संस्थान की ओर से मास्टर टेªनर इंजीनियर श्री एके शर्मा, श्री हेमन्त त्रिवेदी, योग प्रशिक्षक श्रीमती जूली सेंगर एवं श्री बुधौलिया ने कर्मचारियों को तनाव कम करने एवं व्यस्तम माहोल में किस प्रकार कार्य कर सकते हैं, इसके बारे में कुछ जानकारियां दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर काफी सराहना की तथा यह भी कहा कि यह कार्यक्रम उनके व्यक्तिगत जीवन एवं कार्यक्षेत्र में प्रभावकारी होगें। यह कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए। जिससे हम सभी को अच्छे ढंग से एवं पूर्ण कार्यक्षमता के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहे एव ंहम अपने कार्य के साथ जीवन में आनंद प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर सफाई मित्र श्री रामबाबू बालमीक ने कहा कि दुख तो आते जाते रहते हैं। पर दुख के उपर उठकर सुख की राह को तलाशना ही आनंद है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी, श्री अजय सिंह, श्री गौरव सेन, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री श्रीकृष्ण शर्मा एवं श्री किशोर चैहान सहित सभी वार्डों के डब्ल्यू एचओ एवं स्वच्छता मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर श्री पवन दीक्षित ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









