गंदगी फैलाने पर शांति मैरिज गार्डन से वसूला 25 हजार रूपये का जुर्माना
Dec 06 2019
ग्वालियर 6 दिसम्बर - नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत मैरिज गार्डनों द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। आज वार्ड 51 में सिंकदर कम्पू कब्रिस्तान के सामने शांति मैरिज गार्डन द्वारा गंदगी फेलाने पर 25 हजार रूपये का जुर्माना लगया गया। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वाले अन्य नागरिकों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की है।
आज शुक्रवार को वार्ड 51 सिकंदर कम्पू कब्रिस्तान के सामने शांति मैरिज गार्डन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शांति मैरिज गार्डन के अंदर बाहर काफी मात्रा में गंदगी मिली। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियांे ने शांति मैरिज गाड्रन से 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही चंद्रवंदी नाका पर शराब दुकान पर 5000 रूपये, अंडे, मीट की चार दुकानों से 500 रूपये प्रति दुकान एवं 10 ठेले वालो से गंदगी करने पर 200 प्रति ठेला जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही अन्य स्ािानों से गंदगी फेलाने वालों से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई। साथ ही हिदायत दी की आंगे से गंदगी मिली तो कडी कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सड़कों पर कचरा फैंकने एवं गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न मैरिज गार्डनेां द्वारा शादी समारोह उपरांत भारी मात्रा में गंदगी फैलाई जाती है। जिसको लेकर निगम द्वारा अभियान चलाकर मैरिज गार्डनों का निरीक्षण किया जा रहा है, तथा जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
निगमायुक्त के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। साथ ही शहर के नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि कचरा सिर्फ कचरा वाहन में डाले या आपके यहां बल्क में कचरा निकलता है तो कचरा विनिष्टीकरण मशीन लगवायें जिससे उसे उसी स्थान पर खत्म किया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









