उपायुक्त श्री चैहान ने अनुपस्थित सफाई मित्रों में से 2 की सेवायें समाप्त एवं 5 का एक दिवस का वेतन काटने के दिये निर्देष
Dec 06 2019
ग्वालियर 06 दिसम्बर - स्वच्छ भारत अभियान के तहत उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा प्रतिदिन वार्ड भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाता है तथा सफाई कर्मचारियांे की उपस्थिति चेक कर वार्डों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उपायुक्त स्वास्थ्य श्री चैहान ने आज शुक्रवार को वार्ड 29 का निरीक्षण पूर्व पार्षद मेहताब सिंह कंसाना के साथ किया एवं सफाई मित्रों की उपस्थिति चेक की गई। उपायुक्त श्री चैहान ने अनुपस्थित सफाई मित्रों में से 2 की सेवायें समाप्त एवं 5 की एक दिवस का वेतन काटने के दिये निर्देष
उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 14 का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमे सफाई मित्रों की उपस्तिथि चेक की गई साथ में पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 29 श्री मेहताब सिंह कंसाना भी उपस्थित रहे। उपायुक्त स्वास्थ्य श्री चैहान द्वारा पूर्व पार्षद से वार्ड की सफाई व्यवस्था के संबंध मे चर्चा की गई । जिसमे पूर्व पार्षद द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा वार्ड का भ्रमण किया गया जिसमे वार्ड निवासियों द्वारा सफाई व्यवस्था मे सुधार के साथ रोजना सफाई होना बताया।
निरीक्षण के दौरान लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले 2 आउटसोर्स सफाई मित्रों बेबी भगवानदास, पंकज पुत्र छोटेसिंह की सेवायें समाप्त की गई एवं कुल 110 सफाई मित्रों में से अनुपस्थित 05 सफाई मित्रों के वेतन काटने के निर्देश दिये गये ।
उपायुक्त श्री चैहान ने सफाई मित्रों से कहा कि शहर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, गंदगी से बीमारियां फैलती हैं और कहा कि शहर को स्वच्छता में नम्बर स्थान पर लाने के लिए हमें दिन रात वार्डों की सफाई की करनी पडे तो करें। शहर स्वच्छता मंे नम्बर वन स्थान पर आता है तो आपका भी सम्मान बडेगा।
उपायुक्त श्री चैहान द्वारा प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया है। साथ ही वह जिन वार्डों का भ्रमण कर चुके हैं उनका भी भ्रमण कर सफाई व्यवस्था में क्या सुधार आया है और सुधार की कितनी आवशयकता है यह चैक कर जहां दलेल की आवशयकता वहां दलेल लगाकर सफाई करा रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









