सुगम यातायात के लिए छत्री मंडी के बाहर बनाई जाए पार्किंग , पुराना एसपी ऑफिस बनेगा स्मार्ट थानाः कलेक्टर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शहर में स्वच्छता कार्य का निरीक्षण
Dec 06 2019
ग्वालियर 6 दिसम्बर कलेक्टर श्री अनुराग चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने आज शुक्रवार को प्रातः सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान छत्री बाजार स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण किया तथा सब्जी मंडी के बाहर एक व्यवस्थित पार्किंग बनाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देश दिए की छतरी मंडी के पास बने पुराने एसपी ऑफिस को स्मार्ट सिटी योजना के माध्यम से स्मार्ट थाने के रूप में विकसित किया जाए, जिससे यहां व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों एवं यहां के निवासियों को सुरक्षा एवं सुविधा मिल सके इसके साथ ही अच्युतानंदन व्यायामशाला स्थल को फूड मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान थाने के समीप स्थित कलारी के आसपास गंदगी देख नाराजगी व्यक्त करते हुए दुकानदारों से ही गिलास, पन्नी, पानी के पाउच एवं अन्य कचरे को साफ कराया गया। नगर निगम के अधिकारियों को गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना करने के लिए निर्देश दिए गए। वही फल मंडी के व्यवसायियों को सड़क पर व्यवसाय ना करने तथा गंदगी न फैलाने के चेतावनी दी गई एवं समझाने के बाद भी नहीं मानने वाले दुकानदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए ।
कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा अपने ओफिसियल समय में से कुछ समय निकाल कर अधिकारियों के साथ प्रतिदिन शहर का भ्रमण कर स्वच्छता का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां सफाई की आवशयकता है वहां उसको साफ कराया जा रहा है। पिछले दिनों रामजनकी मंदिर का भ्रमण किया था। उस स्थान पर कई वर्षों से कचरे का अड्डा बना हुआ था उसको हटवाकर खेल का मैदान बनवाया गया और आम जन का स्वच्छता का संदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, अपर आयुक्त श्री दिनेश शुक्ला, एसडीएम श्री सीबी प्रसाद सहित संबंधित क्षेत्र अधिकारी एवं मदाखलत अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









