पूर्व महापौर स्व. अरूणा सैन्या की 10वी पुण्य तिथि पर पुष्पाजंलि अर्पित की

Dec 06 2019


ग्वालियर। पूर्व महापौर स्व. अरूणा सैन्या जी की 10वी पुण्य तिथि पर सभापति  राकेश माहौर एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। 
 पूर्व महापौर स्व. अरूणा सैन्या को याद करते हुए सभापति श्री राकेश माहौर ने कहा कि वह अपने कार्य के प्रति काफी लगन शील थी कोई भी कार्य हो हमेशा तैयार रहती थीं। वह हमेशा गरीबो की मदद करने लिए नागरिकों से कहती थी। इस अवसर पर बराहर समाज संगठन के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिसमें पूर्व विधायक श्री घनशयाम पिरोनिया, श्री खेमचन्द्र गुरवानी सहित बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।