शौर्य दिवस पर पुलिस रही अलर्ट

Dec 06 2019

ग्वालियर। बाबरी विध्वंस और शौर्य दिवस को देखते हुए सुबह से ही थाना पुलिस के साथ ही लाइन से आए बल के साथ पुलिस जवान अलर्ट रही और हर व्यक्ति पर नजर रखी। सुबह से ही अफसरों को उनकी ड्यूटी पर तैनात कर दिया, जिससे कहीं भी किसी तरह का प्रदर्शन ना हो और शहर की शांति व्यवस्था ना बिगड़े।   शुक्रवार को पुलिस जवान और अफसर बल के साथ शहर की सडक़ों पर तैनात कर दिए। सडक़ों पर तैनात पुलिस जवान और अफसर हर आने जाने वाले पर नजर रखकर ड्यूटी कर रहे थे। 
धार्मिक स्थलों पर तैनात जवान
थाना पुलिस के साथ ही लाइन से मिले बल के साथ पुलिस जवान और अफसर धार्मिक स्थलों पर तैनात रहे, जिससे शांति रहे और किसी तरह का उपद्रव ना होने पाए। 
चौराहों पर भी अलर्ट रहे जवान
धार्मिक स्थलों की निगरानी के साथ ही पुलिस जवान बज्र वाहन के साथ प्रमुख चौराहों पर तैनात किए गए है।