सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की कॉपियों का किया मूल्यांकन
Dec 06 2019
ग्वालियर। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की पढ़ाई का स्तर सुधर सके इसके लिए प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी समय-समय पर परीक्षाएं और टेस्ट लेकर मूल्यांकन किया जा रहा है।
शुक्रवार को शहर के सभी सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया और जिन बच्चों की कॉपी में गलती निकली उन्हें समझाइश दी गई। स्कूली शिक्षा सुधारने के लिए शुक्रवार को कॉपी चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्कूल पहुंचे और उन्होंने इस अभियान में भागीदारी निभाई। इस दौरान जिन कॉपियों में गलत प्रश्नों के उत्तर लिखे थे उनमें शिक्षकों द्वारा लाल स्याही से गोले लगाकर सही शब्द लिखे गए और फीडबैक लिया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से स्कूलों में कॉपी चेकिंग कार्य का निरीक्षण भी कराया गया। अभियान के दौरान कक्षा के समस्त उपस्थित बच्चों की संबंधित विषयों में शत-प्रतिशत कॉपियां चैक की जा रही हैं।
विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक विषय की कॉपी बनाई गई है अथवा नहीं। पढ़ाए गए सभी पाठों का अभ्यास कार्य कॉपी में कराया गया है अथवा नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









