भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मंत्री, विधायक नहीं पहुंचे श्रद्धांजलि देने
Dec 06 2019
ग्वालियर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर अंबेडकर पार्क फूलबाग में कांग्रेस द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महज दो दर्जन कांग्रेसी ही पहुंचे, जबकि पार्टी का कोई भी मंत्री और विधायक यहां मौजूद नहीं था। इससे पहले भी हालात इस तरह के बनते रहे हैं। जबकि मंत्री, विधायक जिला कांग्रेस द्वारा
आयोजित कार्यक्रमों से किनारा करते रहे हैं। इस मौके पर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्होंने देश के संविधान का निर्माण किया। वह सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की बात कहा करते थे। आज देश को आगे ले जाने के लिए उनके बताए मार्ग का अनुशरण करना होगा। श्रद्धांजली देने वालों में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामवरण सिंह गुर्जर, चतुर्भुज धनोलिया, केसी सिंह राजपूत, महाराज सिंह पटेल, लतीफ खान,मल्लू, अमर सिंह माहौर, महादेव अपोरिया, कुलदीप कौरव, सरोज मिश्रा, आनंद शर्मा, श्याम सिंह चौहान, श्याम कुमारी व्यास आदि मौजूद रहे।
खाद्य मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर, पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव, महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी, विधायक प्रवीण पाठक, मुन्नालाल गोयल व एसटी सेल के कार्यवाहक अध्यक्ष कुंदन जूरिया व राकेश जखोटिया डॉ. अंबेडकर की श्रद्धांजली सभा में नहीं पहुंचे।
डॉ.अंबेडकर को फूलबाग पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हरीश मेवाफरोश, पप्पू बड खोरी सहित कई भाजपाई शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









