6 दिसम्बर को जुलूसए रैली आदि के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा भंडारोंए समारोह में प्लास्टिक की सामग्री का उपयोग करने पर होगी कार्रवाई जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Dec 05 2019
ग्वालियर 05 दिसम्बर आगामी 25 दिसम्बर को क्रिसमस तथा जनवरी 2020 को नव वर्ष के आयोजन एवं 6 दिसम्बर को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में गुरूवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीनए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कान्यालए अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह सहित शांति समिति के सम्मानीय सदस्यगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने जिले में गत नवम्बर माह में जिले में शांति सदभाव एवं भाईचारा बनाए रखने में दिए गए सहयोग के लिए जिले के नागरिकों एवं समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 6 दिसम्बर 2019 को रैली जुलूस एवं आम सभा आदि की अनुमति नहीं दी जायेगी। श्री चौधरी ने कहा कि आयोजित होने वाले भंडारोंए समारोह में प्लास्टिक के कपए गिलास आदि का उपयोग न किया जाए। उपयोग करते पाए जाने पर अर्थदण्ड की कार्रवाई कर बाउण्डओवर की कार्रवाई की जायेगी।
कलेक्टर ने क्रिसमस पर्व पर विद्युत आपूर्ति निरंतर जारी रखने के विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत 40 डेसीबल तक की ध्वनि आवृति वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रातरू 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। रात्रि 10 बजे से सुबह 8 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। डीजे भी बैन रहेगा।
कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि कक्षा.12वीं के छात्र.छात्राओं के माध्यम से अपने माता.पिता एवं परिजनों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने का संदेश दें। यातायात के नियमों का पूर्ण पालन कर लाल सिग्नल होने पर वाहन अवश्य रोकें। कचरे को डस्टबिन में ही डालें तथा प्लास्टिक के कपों एवं गिलास का उपयोग न करें। कलेक्टर ने कहा कि नगर की साफ.सफाई में नगर निगम के साथ सिविल सोसायटी का भी विशेष योगदान है। अतरू समिति के सदस्य अपने.अपने निवास क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को साफ.सफाई के लिए प्रेरित कर इस कार्य में सहयोग करने का आग्रह करें।
पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा गत माह में आयोजित हुए विभिन्न पर्वों पर प्रशासन एवं पुलिस को जो सहयोग दिया गयाए उसके प्रति जिला एवं पुलिस प्रशासन आभारी हैं। उन्होंने कहा कि स्मैक के कारण युवा पीढ़ी गलत दिशा में जा रही है। इसे रोकने में शांति समिति के सदस्यगण अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। जिससे युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलेगी एवं अपराध रोकने में भी कमी आयेगी। स्मैक बेचने की सूचना होने पर तत्काल उन्हें सूचित करेंए सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि नगर की बेहतर यातायात व्यवस्था होए इसके लिए मुरार में हॉकर्स जोन बनाया गया तथा इंटक हजीरा मैदान पर हॉकर्स जोन स्थापित किया जा रहा है।
बैठक में समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव देते हुए आश्वासन दिया कि स्वच्छता अभियान में वह पूर्ण सहयोग देंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









