राम जानकी मंदिर परिसर को बनाएं व्यवस्थित मैदान के रूप में दृ कलेक्टर कलेक्टरए पुलिस अधीक्षकए निगम अधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया स्वच्छता का जायजा

Dec 05 2019

 

 ग्वालियर 05 दिसम्बर  कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन सहित निगम अधिकारियों व अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आज गुरुवार को स्वच्छता का निरीक्षण विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान निंबाजी की खोह स्थित राम जानकी मंदिर परिसर के मैदान को देखा तथा मैदान में अच्छी मिट्टी की कैपिंग कराने तथा मैदान का समतलीकरण कराने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के साथ ही मैदान को उपयुक्त बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
राम जानकी मंदिर परिसर के मैदान मैं निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी ने उबड़ खाबड़ पड़े मैदान का समतलीकरण करने के निर्देश के साथ ही यह भी निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों से जो अच्छी मिट्टी निकल रही है। उससे इस मैदान की कैपिंग कराई जाए तथा मैदान के चारों और बाउंड्री वाल कराई जाए और जो लोगों द्वारा एक छोटा दरवाजा बना लिया गया है उसे बंद कराया जाए तथा मैदान को व्यवस्थित किया जाए। इसके साथ ही परिसर में स्थित तीनों ऐतिहासिक बावरियों को व्यवस्थित किया जाकर उनके पानी को उपयोग हेतु बनाया जावे।
कलेक्टर श्री चौधरी के निर्देश पर नगर निगम के अमले ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मैदान में चार जेसीबी वार्ड डंपर लगाकर एवं अन्य मशीनरी लगा कर मैदान के समतलीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ ही अन्य विभागों के भी संसाधनों के साथ मैदान को व्यवस्थित करने की कार्रवाई तेज की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री किशोर कन्यालए श्री अनूप कुमार सिंहए एसडीएम श्री सी बी प्रसादए स्मार्ट सिटी सीईओ श्री महिप तेजस्वीए अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गवए श्री दिनेश शुक्लाए पार्क अधीक्षक श्री मुकेश बंसल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।