सेंट जाॅन स्कूल के बच्चों को बताये स्वच्छता के लाभ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Dec 05 2019

  
ग्वालियर दिनांक 05 दिसम्बर 2019- स्वच्छता ही सेवा है हमें अपने जीवन में बचपन से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। तभी हम गंदगी से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। सभी बच्चे अपने अपने घरों में अपने माता पिता को समझायें कि वह कचरा सड़क पर ना डालें, कचरा संग्रहण वाहन में ही डाले तथा सूखा व गीला कचरा अलग अलग करके डाले। उक्ताशय के विचार नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चैहान ने आज पुरानी छावनी स्थित सेंट जाॅन बिन्नी स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच व्यक्त किये। 
      सेंट जॉन बिन्नी स्कूल ग्वालियर होटल ऋतुराज के पास मुरैना ग्वालियर रोड में बच्चो के बीच स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें इको ग्रीन से श्री लियो ताओ, श्री रमेश शर्मा, श्री राजीव मिश्रा, व श्री विपिन कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चो को कचरा प्रबंधन के बारे में समझाया गया तथा घर व शहर की साफ सफाई के बारे में, सूखा व गीला एवं घरेलू खतरनाक अपशिष्ट के बारे समझाया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 से 600 बच्चो ने भाग लिया। इसमें निगम के द्वारा तैयार प्रश्नावली बच्चो को वितरित की गई तथा बच्चो को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।  इसके साथ स्कूल में छोटी सी पोस्टर गैलरी भी लगाई गई। 
ब्रिलियंट स्कूल के बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 5 आनंद नगर स्थित ब्रिलिएंट हायर सेकंडरी स्कूल के करीब 500 बालक बालिकाओं के साथ 20 टीचर स्टाफ ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली तथा आनंद नगर स्थित बडे पार्क में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर बच्चो को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।