लंबे समय से अनुपस्थित 3 सफाई कर्मचारियों को सेवायें समाप्त करने के दिये निर्देष

Dec 05 2019

 

ग्वालियर दिनांक 05 दिसम्बर 2019- उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा प्रतिदिन वार्ड भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाता है तथा सफाई कर्मचारियांे की उपस्थिति चेक कर वार्डों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उपायुक्त स्वास्थ्य श्री चैहान ने आज गुरूवार को वार्ड क्रमांक 61 एवं 62 का निरीक्षण किया गया एवं सफाई मित्रों की उपस्थिति चेक की  गई।
       वार्ड 61 मे कुल सफाई मित्र 38 मे से 02अनुपस्थित, वार्ड 62 कुल सफाई मित्र 39 मे से 01 अनुपस्थित मिला। इस प्रकार कुल 77 सफाई मित्रो की उपस्थिति चेक की गई जिसमे कुल 03 सफाई मित्र लंबे समय से अनुपस्थित पाये गये जिसमे से 02 आउटसोर्स कर्मचारी जीतू पुत्र सुरेश, श्रीमती सुमन पत्नि इन्दृजीत को सेवा से हटाने के निर्देश दिये गये तथा 01 विनियमित कर्मचारी अर्जुन पुत्र पृहलाद की सेवायें समाप्ति हेतु कार्यवाही के निर्देश। 
      निरिक्षण में  टप्पा तहसील के बाहर डिवाइडर पर लगे खरपतवार हटवाई गई। इसी प्रकार रोड के पीछे उपजे खरपतवार को हटवाने के निर्देश डब्लूएचओ को दिये गये। जिसपर तत्काल कार्रवाही की गई। 
    उपायुक्त श्री चैहान द्वारा पिछले वार्ड भ्रमण के दौरान पड़ाव पुल के नीचे के ब्लॉक मे पड़ी गन्दगी को सामने खडे हो कर हटवाया गया था। परंतु आज निरिक्षण मे पाया की उसी स्थान पर गन्दगी पुनः उसी स्तिथि मे पहुच चुकी है। जिस पर उपायुक्त श्री चैहान के द्वारा तत्काल सफाई कराए जाने के निर्देश के साथ वार्ड 30 के एडब्लूएचओ श्री दलवीर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया ।
कार्यसुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से किये फेरबदल
कार्यसुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से क्षेत्रीय कार्यालयों में रिक्त हुए डब्ल्यूएचओ के स्थानों पर प्रभारी डब्ल्यूएचओ के कार्य हेतु पदस्त किया है। उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान के आदेशानुसार प्रभारी डब्ल्यूएचओ श्री विजय पुत्र ताराचन्द्र विनियमित सफाई सरंक्षक को जोन क्रामंक 2 वार्ड क्रमांक 10 में, श्री मुकेश पुत्र रामस्वरूप विनियमित को सफाई संरक्षक जोन 4 वार्ड 11 में, श्री प्रमोद पुत्र नन्दकिशोर विनियमित सफाई संरक्षक को जाून 4 वार्ड 14 में प्रभारी डब्ल्यूएचओ पर पदस्थ किया है।