गंदगी फैलाने पर मराठा बोर्डिंग पर लगाया 2 हजार रूपये का जुर्माना

Dec 05 2019


ग्वालियर दिनांक 05 दिसम्बर 2019- नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत मैरिज गार्डनों द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। आज वार्ड 57 में मराठा बोर्डिंग द्वारा गंदगी फेलाने पर 2 हजार रूपये का जुर्माना लगया गया। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वाले अन्य नागरिकों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की है। 
नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सड़कों पर कचरा फैंकने एवं गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न मैरिज गार्डनेां द्वारा शादी समारोह उपरांत भारी मात्रा में गंदगी फैलाई जाती है। जिसको लेकर निगम द्वारा अभियान चलाकर मैरिज गार्डनों का निरीक्षण किया जा रहा है, तथा जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। 
      आज गुरूवार को जाॅन 13 वार्ड 57 के अंतर्गत आने वाले मराठा बोर्डिंग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मराठा बोर्डिंग के अंदर परिषर में काफी मात्रा में गंदगी मिली। जिस पर वार्ड मोनीटर ने मराठा बोर्डिंग पर 2 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। साथ ही हिदायत दी की आंगे से गंदगी मिली तो कडी कार्यवाही की जायेगी।  कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।