मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 12 दिसम्बर को आयोजित होगें विवाह एवं निकाह ग्वालियर दिनांक 05 दिसम्बर 2019- मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत 12 दिसम्बर 2019 को सामुहिक विवाह एवं निकाह आयोजित किए जाएंगे। नोडल अधिकारी जनकल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा 12 दिसम्बर 2019 को सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन आयोजित कराए जाएंगे। शासन के आदेशनुसार कन्याओं के बचत खाते में 48000/ रूपये की राशि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा भेजी जायेगी। जनकल्याण अधिकारी ने कहा कि आवेदन करने के लिए अनिवार्य दस्तावेज समग्र आई.डी, आधार कार्ड, छायाप्रति, नगर निगम द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र/वोर्ड मार्कशीट, राष्ट्रीकृत बैंक का बचत खाता, कन्या का मूलनिवासी प्रमाण पत्र, दो-दो फोटो वर एवं वधु के, यदि वर या वधु तलाकसुदा है तो तलाक नामा एवं यदि विधवा होने पर पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र आज ही अपने समीप के क्षेत्रीय कार्यालय एवं जनकल्याण विभाग में आवेदन कर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय पर जमा कर सकते है।

Dec 05 2019