सुगम यातायात के लिए हटाया अस्थाई अतिक्रमण
Dec 05 2019
ग्वालियर दिनांक 05 दिसम्बर 2019- नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार सुगम यातायात के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा अस्थाई अतिक्रमण, गुमटियां एवं ठेले हटाने की कार्यवाही की गई।
निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार एसडीएम श्री अनिल बनबारिया के निर्देशन में मदाखलत अधिकारी ग्वालियर दक्षिण विभानसभा श्री शशिकांत शुक्ला द्वारा सड़को पर अवैध व अस्थाई अतिक्रमण कर रखा था उसको हटाने की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में सर्वप्रथम पाटनकर चैराहे पर स्थित ओमप्रकाश कुशवाह की नाश्ते की दुकान से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया एवं सामान जप्त किया, इसके उपरांत राम मंदिर चैराहे पर राम मंदिर के बाहर अस्थाई रूप से टेबल एवं तखत लगाकर फूल, फूल-माला एवं बुके इत्यादि की दुकान लगाकर अस्थाई रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो की दुकाने हटवायी एवं सामान जप्त कर नवीन मदाखलत कार्यालय गोविंदपुरी चैराहे से आगे डीबी सिटी के सामने, पेट्रोल पंप के पीछे भिजवाया।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम श्री अनिल बनबारिया, मदाखलत अधिकारी ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र श्री शशिकांत शुक्ला, डीएसपी टैªफिक श्री नरेश अननोटीया, मदाखलत निरीक्षक श्री श्रीकांत सेन सहित ग्वालियर दक्षिण विधानसभा का पूरा मदाखलत अमला एवं पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
सामूहिक विवाह
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









