क्षेत्र के नागरिकों को मिले हर सुविधा का लाभ: श्रीमती खुशबू गुप्ता वार्ड 53 में सीसी रोड सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन
Dec 05 2019
ग्वालियर दिनांक 05 दिसम्बर 2019- क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा मूलभूत सुविधाओं से संबंधित प्रत्येक आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाते हैं तथा मेरी भी हमेशा यही चिंता रहती है कि क्षेत्र के विकास एवं आमजनता को आवश्यक सुविधाओं का लाभ कैसे मिले, इसके लिए हमेशा मेरे प्रयास रहते हैं कि पूरे क्षेत्र की जनता का अच्छी सडकें, पर्याप्त पानी, साफ सफाई एवं विद्युत व्यवस्था के लिए परेशान न रहना पडे। उक्ताशय के विचार वार्ड 53 की पार्षद एवं पूर्व एमआईसी सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता ने गुरुवार को लक्कडखाना क्षेत्र में सीसी रोड के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए।
वार्ड 53 में नागरिकों की सुविधा के लिए नया पुरा से लक्कडखाना तक सीमेंट कंक्रीट सडक का निर्माण कार्य लगभग 25 लाख रुपए की मौलिक निधि से कराया जा रहा है। इसमें क्षेत्र का नाला, नाली एवं सडक का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीमती खुशबू गुप्ता ने बताया कि यह सडक बन जाने से क्षेत्र के बहुत परिवारों को सुविधा होगी तथा यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उक्त विकास कार्य के भूमिपूजन अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयास करने वालीं वार्ड 53 की पार्षद एवं पूर्व एमआईसी सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि इस सडक के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों खासकर महिलाओं व बच्चों को बहुत सुविधा होगी तथा क्षेत्र में साफ सफाई भी बेहतर हो सकेगी।
इस अवसर पर श्री लक्ष्मणराव सालुंके, श्री भगवानलाल सविता, श्री मदनलाल सोनी, श्रीमती सुधा राजावत, श्रीमती सुमन चैरसिया, श्रीमती शर्मिला कुशवाह, श्रीमती प्रीति थोराट, श्री घनश्याम शाक्य (ठेकेदार), श्री ज्ञानेंद्र भार्गव, श्री गोविंद भार्गव, श्री राकेश कटारे, श्री केशव राव चव्हाण, श्री राजेंद्र पचैरी, श्री पवन सिकारिया, श्री फूल सिंह, श्री अनूप शुक्ला, श्री लाखन पाल, श्री काशीराम कुशवाहा, श्री रंजीत शिंदे, श्री शिवांग जैन, श्री विक्की जयसवाल, श्री राजेश माहौर, श्री ललित जायसवाल, श्री दिलीप मंडलिक, श्री विजय शिंदे, श्री दीनदयाल शाक्य सहित बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









