अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कवि अटल सम्मान 25 दिसम्बर 2019 को जलविहार में देश के सुविख्यात कवि श्री सोम ठाकुर को मिलेगा ´कवि अटल सम्मान´

Dec 05 2019


ग्वालियर दिनांक 05 दिसम्बर 2019- भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा 25 दिसंबर 2019 को सांय 7 बजे जलविहार परिसर के ईटालियन गार्डन में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि एवं गीतकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देगें। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर पर देश के सुविख्यात कवि श्री सोम ठाकुर जी आगरा को ´कवि अटल सम्मान´ से सम्मानित किया जाएगा।
          अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के भव्य आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक आज गुरुवार को समिति के संयोजक एवं सभापति श्री राकेश माहौर की अध्यक्षता में जलविहार के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्वालियर के सपूत भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर पर देश के सुविख्यात कवि श्री सोम ठाकुर जी आगरा को ´कवि अटल सम्मान´ से सम्मानित किया जाएगा। श्री ठाकुर को सम्मान पत्र के साथ 01 लाख रुपए नगद प्रदान किए जाएंगे।
        अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि श्री सोम ठाकुर आगरा, श्री अरुण जेमिनी नई दिल्ली, कर्नल वीपी सिंह पुणे, श्री खुशवीर सिंह शाद जालंधर, श्री विष्णु सक्सैना अलीगढ, सुश्री दीप्ति मिश्रा मुम्बई शिरकत करेगें। कवि सम्मेलन के सूत्राधार देश के प्रसिद्व कवि श्री मदन मोहन दानिश ग्वालियर होगें।
       इसके साथ ही बैठक में आयोजन की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में समिति सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षित, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री चन्दू सेन, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री मधु शोलापुरकर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।