कोचिंग के बाहर खड़े 12 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Dec 05 2019
ग्वालियर। आज सुबह माधवगंज थाना पुलिस ने पूर्व में एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर कोचिंग के बाहर खड़े मनचलों पर सख्ती करते हुए पुलिस ने कई लडक़ों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये लोग स्कूल और कोचिंग सेंटर के पास लड़कियों पर फतियां कसते थे। पुलिस ने सभी लडक़ों के परिजनों को बुलाया और ये हिदायत देकर उन्हें छोड़ा कि भविष्य में उनके बच्चे ऐसी हरकतें न करें। माधवगंज थाना पुलिस से मिली
जानकारी के अनुसार राक्सी टॉकीज और रायसिंह का बाग में सूचना मिली की कोचिंग के बाहर बड़ी संख्या में लडक़ें खड़े हुए हैं।
सूचना मिलने पर दीवान विभूति नाथ और उनकी टीम ने 12 लडक़ों को हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में भगदड़ मच गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को लड़कियां खूब सराह रही हैं। थाने में लडक़ों से पूछताछ कर रही है साथ ही उनके परिजनों को बुलाकर सत्यापन भी किया जा रहा है। इनमें से अमित निवासी शिवपुरी और मोनू निवासी रॉक्सी पुल के पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
बता दें कि माधवगंज, कम्पू समेत पड़ाव, फूलबाग, शिन्दे की छावनी, मुरार गोला का मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग स्थापित हैं। यहां कई घटनाएं लड़कियों के साथ इंगित हो चुकी हैं। एसपी के स्पष्ट निर्देश हैं कि मनचलों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









