अंश कॉलेज में स्पोटर््स वीक का हुआ शुभारंभ

Dec 05 2019

ग्वालियर। अंश कॉलेज में स्पोटर््स वीक का शुभारंभ क्रिकेट मैच के साथ हुआ जिसमें पहला मुकाबला व्हाइट हाउस और रेड हाउस के बीच हुआ। दस दस ओवर के इस मैच रोमांचक मुकाबले में व्हाइट हाउस की टीम ने रेड हाउस की टीम को 16 रनों से पराजित किया। रेड हाउस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। व्हाइट हाउस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाये जबकि रेड हाउस की टीम 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ ़ 62 रन ही बना सकी। व्हाइट हाउस की तरफ से प्रीतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अर्धशतक बनाया और मैन ऑफ  द मैच का खिताब अपने नाम किया। मैच में अंपायर के रूप में अमजद खान और धीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
मैच से पूर्व स्पोटर््स वीक का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंश ग्रुप ऑफ  कॉलेजेस के डायरेक्टर अभिनव जैन मौजूद रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उदयभान रजक मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में द अकेडमी ऑफ नर्सिंग साइंस एण्ड हॉस्पीटल के प्राचार्य फारूख खान ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। शुभारंभ समारोह में महाविद्यालय के रजिस्ट्रार जय कुमार जखेनियां, जनसंपर्क एवं प्रशासनिक अधिकारी गोपाल गुप्ता पहारिया, विभागाध्यक्ष सिरिल सेवियो और विभागाध्यक्ष पूनम ठाकुर खान सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुश सक्सैना और चंद्रकांता द्वारा किया गया।