युवा मोर्चा 19 दिसम्बर को करेगा हर जिले में ‘युवा आक्रोश आंदोलन

Dec 04 2019


 ग्वालियर 4 दिसंबर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है,  4000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके कांग्रेस सरकार ने उसे पूरा नहीं किया, जबकि पिछली भाजपा सरकार द्वारा युवाओं के लिए जन हितैषी योजनाएं चलाई जा रही थी उनमें में भी कांग्रेस सरकार कटौती कर रही है। सरकार के इस कृत्य के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा एवं आगामी 19 दिसंबर को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर युवा मोर्चा युवा आक्रोश आंदोलन के रूप से कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा। उक्त बात बुधवार को युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन ने होटल राॅयल इन सिटी में आयोजित भाजयुमो चंबल संभाग की बैठक में कही।
बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। 
बैठक का संचालन दतिया युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव दांगी ने एवं आभार मुरैना जिले के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक शर्मा ने व्यक्त किया। 
श्री जैन ने युवा पदाधिकारियों को इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदारी देने के लिए दिशा निर्देश किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रदेश सरकार को लेकर जो आक्रोश है उसे युवा मोर्चा आंदोलन के रूप में आवाज देने का काम करें।
 इस अवसर पर युवा नेता सुकर्ण मिश्रा, चारू कृष्ण दंडौतिया, उपेंद्र राजौरिया, अजय त्यागी, गौरव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।