पुलिस ने 6 दिसम्बर के लिये की तैयारियां, चप्पे-चप्पे पर जवान रहेंगे तैनात
Dec 04 2019
ग्वालियर। हैदराबाद में हुई घटना के बाद सोशल मीडिया पर 5 दिसम्बर को भारत बंद करने का आह्वान किया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी सामाजिक संस्था एवं राजनैतिक दल ने इसका समर्थन करते हुए सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर चल रहे भारत बंद को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, क्योंकि इसके एक दिन बाद ही 6 दिसंबर को अयोध्या में स्थित विवादित बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने की बरसी मनाई जाएगी। पुलिस कप्तान ने शहर व देहात में तैनात सर्किल के सभी अतिरित पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राम मंदिर का फैसला भले ही आ गया हो लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराया गया था जिसके लिए हिंदू संगठन बरसी मनाते हुए आरती करेंगे। अयोध्या कांड की बरसी को देकते हुए पुलिस अफसर सतर्क बने हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हैदराबाद की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज 5 दिसंबर को सोशल मीडिया पर बंद का आह्वान किया गया है, लेकिन अब तक कोई भी बंद कराने वाले सामने नहीं आए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









