शहर के कचरे के ठिये हो रहे हैं स्मार्ट
Dec 04 2019
ग्वालियर 4 दिसम्बर नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगमायुक्त श्री संदीप माकिन निर्देशन में शहर के कचरे ठियों को अब स्मार्ट बनाया जा रहा है। जिसके तहत कचरे ठियों पर सफाई कराकर पेंटिंग बनवाई जा रही हैं, पौधे लगाकर गमले लगाये जा रहे हैं एवं अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को सजाकर लगाया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के ऐसे स्थानों को स्मार्ट एवं सेल्फी पाॅइंट बनाया जा रहा है। जहां पहले लोग निकलना तक पसंद नही करते थे। वहां अब लोग रूककर सेल्फी खीच रहे हैं। वार्ड 53 में स्वच्छता निरीक्षण श्री रामचन्द्र धोलपुरिया द्वारा निगम के इसी उदेश्य को आगे बडाया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा थर्माकोल के डिब्बे को आकर्षक कलर कर उसमें पेड लगाए गए तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा अन्य स्थानों पर भी पुराने टायरों को विभिन्न आकर्षक रंगो में रंगकर उनसे शौंचालयों व कचरा ठियों को सुस्सज्जित किया जा रहा है। जिससे इस प्रकार के स्थान नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। अब इन स्थानों पर पहले जहां नागरिकगण बिना सोचे समझे कचरा डाल देते थे वहां अब चोरी छिपे भी लोगों को कचरा डालने में शर्म आ रही है।
इसी तारतम्य में वार्ड 53 में थर्माकोल के डिब्बे में स्वच्छत भारत मिशन लिखकर उसमें पौधारोपण किया गया तथा उस स्थान पर बैनर लगाकर संदेश लिखा गया कि यह कचरा ठिया हटा दिया गया है यहां कचरा डालना मना है। गंदगी फैलाने पर 500 से 5000 रूपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा एवं वार्ड में भ्रमण कर क्षेत्रीय नागरिको से भी अपील की कि कचरा सिर्फ कचरा वाहन में ही डालें कचरा ठिया पर नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









