उत्तर प्रदेष को 3-0 से हराकर मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम ने जीती तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज
Dec 03 2019
ग्वालियर - विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सहारनपुर में आयोजित तीन मैचों की दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम ने तीनों मैच जीतकर उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया।
यह जानकारी निशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति के सचिव संजय सिंह तोमर एवं उमेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मध्य प्रदेश विरुद्ध उत्तर प्रदेश के बीच सीरीज का आयोजन किया गया। सीरीज की अंतिम मैच मध्यप्रदेश शानदार 3 विकेट से विजय प्राप्त की। मध्यप्रदेश में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसमें 20 ओवर में उत्तर प्रदेश की टीम 132 रन पर ऑल आउट हो गई। मध्य प्रदेश के बोलरों ने शानदार गेंदबाजी की। सचिन सिसोदिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट तथा भाटिया ने तीन विकेट लिए एवं संजीव साहू ने दो विकेट लिए। मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतिम मैच में 7 विकट खोकर 133 रन बनाकर सीरीज को अपने नाम किया। मध्य प्रदेश की तरफ से सचिन सिसोदिया ने 17 बॉल पर 29 रन बनाए एवं योगेंद्र भदौरिया ने 32 रन बनाए। साथी योगेंद्र बदरिया द्वारा लास्ट बॉल पर छक्का मारते हुए टीम को विजय प्राप्त कराई।
मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बेस्टमैन मध्य प्रदेश टीम के कप्तान सचिन सिसोदिया को मिला एवं बेस्ट बॉलर मध्य प्रदेश के खिलाड़ी राजेश गुर्जर को मिला और बेस्ट फील्डर रामनिवास गुर्जर को दिया गया साथ ही मध्य प्रदेश टीम को विनर ट्रॉफी प्रदान की गई और साथ ही तीनों मैच के मैन ऑफ द मैच मध्य प्रदेश टीम के कप्तान सचिन सिसोदिया रहे।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के सचिव रतिफउर रहमान तथा सहारनपुर की चेयरमैन मैडम ज्योति जी चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









