मच्छरों की रोकथाम के लिए फोगिंग एवं कीटनाशक दवाओं के छिडकाव का अभियान जोरों पर

Dec 03 2019


ग्वालियर दिनांक 03 दिसम्बर 2019/  नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मलेरिया विभाग द्वारा तैयार किए गए प्लान के अनुसार शहर के प्रत्येक वार्ड में सभी स्थानों पर फोगिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया जा रहा है। इसके साथ ही मलेरिया विभाग द्वारा प्रदान किए गए ऐसे स्थान जहां पहले डेंगू व मलेरिया के लार्वा मिले थे, उन स्थानों पर प्राथमिकता से कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया जा रहा है। 
        निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी श्री वैभव राजपूत के निर्देशन में चलाए जा रहे कीटनाशक दवाओं का छिडकाव एवं फोंगिंग कराया जा रहा है। फांेंिगग अभियान के तहत शहर के चन्दन नगर, नाग देवता की बगिया, कुशवाह मोहला में कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया गया एवं फोगिंग कराई गई तथा यह कार्यवाही नियमित रुप से सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित क्षेत्रों में चलाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रुम का गठन भी किया गया है, शहर का कोई भी नागरिक कंट्रोल रुम के दूरभाष 0751-2438341 पर फोंगिग कराने के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।