निगम परिषद की बैठक में लिये गए अनेक निर्णय
Dec 03 2019
ग्वालियर 3 दिसम्बर नगर निगम परिषद की बैठक आज सभापति श्री राकेश माहौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ऐजेण्डे पर चर्चा के उपरांत सभापति श्री राकेश माहौर ने ऐजेण्डे में शामिल सभी बिन्दुओं पर आवशयक निर्णय सुनाये गए।
बैठक में शहर के व्यावसायिक क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित करने के संबंध में निगमायुक्त के प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत निर्देश दिये गए, कि उक्त क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से रात्री 10 बजे तक नो व्हीकल जोन घोषित रहेगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मानपुर 1 एवं महलगांव पहाड़ी में आवासीय इकाइयों हेतु लिफ्ट लगाए जाने की स्वीकृति के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया।
इसके साथ ही राज्य शासन के शासकीय सेवकों तथा स्थाई कर्मियों के सातवें वेतनमान में 2 प्रतिशत एवं 6वें वेतनमान में 6 प्रतिशत देय महंगाई की दर दिनांक 01/07 2018 (माह जुलाई 2018 का वेतन जो अगस्त 2018 में दे होगा) से दिए जाने एवं राज्य शासन के शासकीय सेवकों तथा स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान सातवां वेतनमान 3 प्रतिशत एवं 6वें वेतनमान में 6 प्रतिशत देय महंगाई की दर दिनांक 1 जनवरी 2019 का वेतन जो फरवरी 2019 में होगा से दिए जाने के साथ ही राज्य शासन के पेंशनर्स को सातवें वेतनमान में 2प्रतिशत देय महंगाई भत्ता की दर दिनांक 1 जनवरी 2018 माह जनवरी 2008 की पेंशन परिवार पेंशन जो माह फरवरी 2018 में देय होगी से दिए जाने एवं राज्य शासन के पेंशनर्स को सातवें वेतनमान में 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता की दर दिनांक 1 जनवरी 2019 माह जनवरी 2019 की पेंशन परिवार पेंशन जो माह फरवरी 2019 में देय होगी से दिए जाने के संबंध में पुष्टि की गई।
राज सिक्योरिटी फोर्स की आउटसोर्स ठेका अवधि दिनांक 27 मार्च 2019 से 30 जून 2019 तक बढ़ाए जाने हेतु, आदर्श आचार संहिता लागू होने से महापौर द्वारा पूर्व में दी गई अनुमति की पुष्टि एवं राज सिक्योरिटी फोर्स की आउट सोर्स ठेके की अवधि 1 जुलाई 2019 से 31 दिसम्बर 2019 तक बढाये जाने की स्वीकृति प्रदान की।
मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के परिपत्र क्रमांक 1 भोपाल आदेश दिनांक 9 फरवरी 2019 के अनुसार प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में निवासरत 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यवसाय कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाने एवं जीवन यापन की तात्कालिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए वर्ष में एक निर्धारित अवधि तक इन युवाओं को सार्थक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने हेतु राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना के क्रियान्वयन के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि शासन से राशि आने पर उक्त योजना को आगे बढाया जाये।
नगर निगम ग्वालियर की सीमा के बाहर के न्यायालयीन प्रकरणों में अभिभाषक के पद समर्थन हेतु मानदेय एवं पारिश्रमिक व्यय के निर्धारण के संबंध में एवं नगर निगम ग्वालियर की सीमा के बाहर के न्यायालय प्रकरणों में अभिभाषक के पद समर्थन के प्रकरण में स्वीकृत अभिभाषक एवं मानदेय राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में रिक्त पड़े वीरपुर पंचायत भवन को पशु चिकित्सा विभाग जिला ग्वालियर के कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र गिरवाई को उपयोग संचालित करने हेतु आवंटित किए जाने की स्वीकृति के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।
वर्ष 2019-20 की शेष अवधि के लिए ठेका भूसा, कर, रेता, गिट्टी, पत्थर आदि का ऑफर प्राप्त करने हेतु ऑफर करता श्री शक्ति इंटरप्राइजेज जौरा खुर्द मुरैना की सर्वाधिक प्राप्त राशि रुपए 6251501 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
आनंद नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु टेंट, लाइट, साउंड आदि का ठेका दिए जाने हेतु अनुमानित राशि रु 10 लाख निर्धारित करते हुए निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई तथा निगमायुक्त को निर्देश दिये गए कि अन्य वार्डों में भी ऐसे स्थलों का चयन कर मांगलिक भवन या गार्डन बनाये जा सकते हो।
बैठक में रामा जी का पुरा वार्ड क्रमांक 1 स्थित सामुदायिक भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को आवंटित किए जाने के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत निर्देश दिये गए कि रामाजी का पुरा स्थित सामुदायिक भवन को छोडकर स्थानीय पार्षद द्वारा सुझाये अन्य स्थान आंवटित किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की जाती है।
बैठक में वार्ड क्रमांक 46 में घटित हुई दुर्घटना पर चर्चा करते हुए सभापति श्री माहौर द्वारा निर्देश दिये गए इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए निगमायुक्त अधिकारियों को निर्देशित करें कि वह नियमित क्षेत्र मंे मोनिटरिंग करें तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा जो जानकारियां दी जाती हैं। उन पर भी तत्काल कार्यवाही की जावे तथा मृतकों के परिवारजनों को नियमानुसार आवशयक मदद की जावे और घायलों के इलाज की व्यवस्था नियमानुसार की जाये।
वार्ड 21 के पार्षद श्री चतुर्भुज धनोलिया ने पत्र लिखकर मांग की कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाज सेवी स्वर्गीय एड. दर्शन सिंह के नाम पर वार्ड 21 स्थित सूर्य नमस्कार से इंद्रमणी होते हुए कृष्णानगर टंकी से मुरार रोड तक की सड़क का नामकरण किया जाये। जिसको लेकर सभापति ने सर्वसम्मति से निगमायुक्त को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पूर्व विधायक बाबू रघुवीर सिंह की प्रतिमा आकाशवाणी तिराहे पर लगाये जाने की मांग को लेकर सर्वसम्मति से निगमायुक्त को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में कारगिल शहीद श्री नरेन्द्र सिंह राणा की प्रतिमा बारादरी चैराहे से बदल कर हुरावली तिराहे पर लगाये जाने को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही सभापति श्री माहौर ने यह भी निर्देश दिये कि जिन महापुरूषों की प्रतिमायें पूर्व से स्वीकृत हैं, उन्हें तत्काल लगाने की कार्यवाही नगर निगम आयुक्त करें।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा के विधायक श्री मुन्नालाल गोयल द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि श्री अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ का निगम परिषद में स्वागत किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









